
डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के ग्रामीण विकास संस्थान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान जरूरतमंदों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
बुधवार को आदि कैलाश सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने आरडीआई की प्रतिबद्धता की सराहना की और सभी विभागों से दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई आधारित समाधान विकसित करने में सहयोगात्मक रूप से काम करने की बात कही।
आरडीआई निदेशक बी मैथिली व कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने इस दौरान जरूरतमंदों को सहायक उपकरण, सिलाई मशीन, साइकिल, विंटर किटों और छोटे उद्यमों के लिए सहायता का वितरण किया गया। आरडीआई के उप निदेशक डॉ. राजीव बिजल्वाण ने समावेशन’ को एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए आरडीआई के निरंतर सामुदायिक प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रियरंजन अविनाश ने 2019 में स्थापित लर्निंग डिसएबिलिटी क्लिनिक की सफलता और शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम पाण्डेय ने किया औ रवींद्र वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post