धराली के लिए रवाना होते हुए उत्तरकाशी पहुँचे कांग्रेस नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि धराली में आई आपदा की यादें आज भी ताज़ा हैं। आपदा के समय वे सबसे पहले मौके पर पहुँचे थे, जहाँ हालात बेहद भयावह थे—घर, दुकानें और खेत तबाह हो गए थे, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिली। मुख्यमंत्री केवल हेलीकॉप्टर से आकर फोटो खिंचवाकर लौट गए, वहीं पत्रकारों को वास्तविक स्थिति दिखाने से भी रोका गया।
आज एक बार फिर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल धराली रवाना हुआ है, जहाँ वे आपदा पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनेंगे और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाएँगे। नेताओं ने कहा कि धराली के संघर्ष को किसी हाल में अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post