देहरादून में आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए दून पुलिस ने बुधवार सुबह पूरे जनपद में व्यापक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों, सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सघन जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 2607 वाहनों की चेकिंग की तथा 4924 व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के दस्तावेज भी जांचे गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को नियमित चेकिंग के साथ-साथ समय-समय पर वृहद आकस्मिक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post