मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए थारू समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को राज्य की अमूल्य धरोहर बताया।
उन्होंने कहा कि थारू समाज के लोकगीत, नृत्य और प्रकृति से जुड़ाव उत्तराखंड की पहचान हैं और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल न हो पाने पर खेद भी जताया।
सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों को आवास, शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने थारू समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लक्ष्य हर परिवार तक विकास पहुंचाना और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post