
हल्द्वानी: आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी में संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले सत्यापन करने की सलाह दी।
ईद के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही व्यापारियों और किरायेदारों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post