
ख़बर लक्सर से है….प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लक्सर के सुल्तानपुर मस्जिद की अवैध मीनारों को तोड़ने का काम फिर शुरू हो गया है।
प्रशासन के निर्देश के बाद मस्जिद कमेटी ने शनिवार को एक बार फिर मीनार तोड़ना शुरू कर दिया। लक्सर एसडीएम अनिल शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि कमेटी से बातचीत कर मीनारों को हटाया जा रहा है। टेक्निकल टीम लगाकर बड़ी मीनार को भी जल्द तोड़ा जाएगा। “मस्जिद कमेटी के साथ बातचीत चल रही है। अवैध मीनारों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। टेक्निकल टीम से बड़ी मीनार को भी जल्द हटाया जाएगा।”
सुल्तानपुर की इस मस्जिद में एक मीनार नियमों के खिलाफ बेहद ऊंची बनाई गई थी। जिसे बीते साल प्रशासन ने सील कर दिया था। अब कमेटी खुद इसे हटा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने तक निगरानी रखी जाएगी।
अनिल शुक्ला एसडीएम
Reported By; Praveen Bhardwaj













Discussion about this post