इसे भी पढ़ें
CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर क्षेत्रों से जुड़ी घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित घोषणाओं पर 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी किए जाएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूल मंत्र के तहत कार्य करने पर जोर दिया और जनहित के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। वन भूमि स्थानांतरण और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के साथ ही विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने पीएमजीएसवाई सड़कों के रखरखाव के लिए समिति गठन, बरसात से पहले सड़कों के पैच वर्क पूरा करने और खेल अवसंरचना के विकास को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही, बागेश्वर जिला अस्पताल में सुविधाओं के सुधार और विभिन्न स्थानीय विकास कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के विकास में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।












Discussion about this post