
देहरादून जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 06 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई स्वयं पीड़ित वृद्ध माता एवं मौहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करता था, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता था और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर घर को नशे के अड्डे के रूप में संचालित कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनहित में आरोपी को “गुंडा” घोषित करते हुए देहरादून जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post