Thursday, August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश

ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता रहे और क्षतिग्रस्त लाइनों को शीघ्र ठीक किया जाए।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने पर जोर दिया। साथ ही फायर लाइन के आसपास छोटी तलैया बनाने, आग रोकथाम के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने और कार्मिकों को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक हजार नई नियुक्तियां करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा ग्राम समितियों और वन पंचायतों को नियमानुसार बजट उपलब्ध कराने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए प्रत्येक वन प्रभाग में पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता रहे और क्षतिग्रस्त लाइनों को शीघ्र ठीक किया जाए। साथ ही मैदानी क्षेत्रों के अलावा तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें

python

नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

August 20, 2026
python

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार

August 20, 2026
SIR campaign

उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान तेज, 63,428 नोटिस वितरित और 46,723 की सुनवाई पूरी

August 20, 2026
BJP

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

August 20, 2026

मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के प्रभारी सचिवों को अपने-अपने जिलों का स्थलीय निरीक्षण करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराने और अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा गर्भवती महिलाओं का पूरा डाटा सुरक्षित रखने को कहा। साथ ही मानसून के दौरान गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्क्रीनिंग टेस्ट में स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट नहीं पाए जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सकुशल यात्रा कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हल्द्वानी: रोडवेज बस से दिल्ली रवाना हुए सांसद

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सीएचसी रायपुर का औचक निरीक्षण

Next Post
Inspection

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सीएचसी रायपुर का औचक निरीक्षण

Inspection

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

emergency alert

देहरादून में आपात अलर्ट के लिए लगे लांग रेंज सायरन

1 year ago
Appointment Letter

सीएम धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर

4 months ago
Magic Brush Unisex Salon

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय करेंगे Magic Brush Unisex Salon & Academy का उद्घाटन

8 months ago
Trade Fair

दून वासियों में इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर को देखने का उमड़ रहा भारी उत्साह

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार
  • उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान तेज, 63,428 नोटिस वितरित और 46,723 की सुनवाई पूरी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

python

नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

August 20, 2026
python

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार

August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol