देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने तथा जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सनातन परंपराएं और आस्थाएं उसकी विशिष्ट पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर तिथि, पर्व और व्रतों की जानकारी देने के साथ-साथ राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों से भी लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सराहना की।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post