
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी की शाम करीब सात बजे हरिद्वार की ओर जा रही जम्मू कश्मीर नंबर की एक कार फुटपाथ पर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे की आवाज इतनी तेज हुई की आसपास खड़े लोग घबरा गए। कुछ पल रुकने के बाद खुद को संभालते हुए लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि कार के कंडक्टर साइड का हिस्सा ट्रक के पीछे टकराने से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि चालक को मौत छूकर निकल गई। लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके से लेकर निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में लोगों से जानकारी हासिल की। आइडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि चालक बहुत घबराया हुआ है। फिलहाल अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा है। उसके मोबाइल से मिले कांटेक्ट नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है।
घटना क्यों और कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। बता दे कि इस घटना ने 16 दिसंबर की रात मंसा देवी रेलवे फाटक के पास हुए इसी प्रकार के सड़क हादसे की यादें ताजा कर दी है। जिसमे तेज रफ्तार के कहर की वजह से कार सवार चार युवक अपनी जान गवां चुके है।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post