मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड को 12 महीने का पर्यटन राज्य बनाने की दृष्टि से प्रदेश में इन दिनों शीतकालीन यात्रा पर जोर दिया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के दर्शन के लिए उमड़ रहे है..
वही इस संदर्भ में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हुए बताया कि जब से शीतकालीन यात्रा का दौर प्रारंभ हुआ है, निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि होमस्टे, होटल, यात्रा और पर्यटन से जुड़े हुए लोगो को अब बारह महीने रोजगार लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बन रही है__वही उन्होने बताया की प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के जरिये यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है।
आशा नौटियाल, विधायक केदारनाथ ।
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post