मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कौशल विकास की प्रगति और स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईटीआई और तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ने के बावजूद युवाओं को रोजगार और संतोषजनक वेतन न मिलने पर गंभीर मंथन किया गया।
मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी और कुशल श्रमिकों की कमी के विरोधाभास को दूर करने के लिए शिक्षा, तकनीकी, कौशल और संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम, प्रशिक्षित ट्रेनर और तकनीकी संस्थानों के अपग्रेडेशन पर जोर दिया।
बैठक में स्थानीय स्तर पर बेसिक, मीडियम और हाई-स्किल वर्कफोर्स तैयार करने का मॉडल विकसित करने, प्रशिक्षण के साथ रोजगार सुनिश्चित करने, पाठ्यक्रमों की नियमित समीक्षा, विदेशों में रोजगार के लिए पारदर्शी प्रक्रिया तथा भर्ती मामलों में शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उद्योग सहभागिता और एकीकृत प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post