
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जौलीग्रांट में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बीएससी नर्सिंग 2025 प्रथम वर्ष के 250 छात्र-छात्राओं ने सेवा, सहानुभूति और मानवता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के मदर टेरेसा सभागार में गुरु वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. संचिता पुगाजंडी और डॉ. कैथी ने डॉ. स्वामी राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नर्सिंग सेवा का व्रत लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रेनू धस्माना ने नर्सिंग को एक पवित्र सेवा बताते हुए मरीजों के उपचार में समर्पण और ईमानदारी पर बल दिया।
वहीं, हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट के जनरल सर्जरी विभाग द्वारा 17 दिसंबर को सर्जिकल प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत नौटियाल ने बताया कि इस कार्यशाला में अमेरिका और बेल्जियम से आए विशेषज्ञ सर्जिकल शिक्षा में एआई आधारित तकनीकों, सिमुलेशन और क्षमता-आधारित प्रशिक्षण पर मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा में नवाचार और आधुनिक तकनीक को सशक्त बनाना है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post