खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले से है जहां खड़ी होली महोत्सव (चौबे होली)का दो दिवसीय कार्यक्रम का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से किया आपको बताने की अगर उत्तराखंड में होली की बात करें तो काली कुमाऊं की चंपावत की खड़ी होली का जिक्र सबसे प्रथम श्रेणी में किया जाता है..
इस होली का शुभारंभ पर्यटक आवाज ग्रह के कार्यालय से छोलिया दल की अगवानी में झांकी के साथ डी०एस०लडवाल स्टेडियम चंपावत तक झांकियां के साथ पहुंचाया गया और साथी यहां पर पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल के माध्यम से किया गया सर्वप्रथम होलियारो द्वारा शगुन गीत गाकर इसकी शुरुआत की गई व जिला अधिकारी मनीष कुमार के द्वारा वह सभी गणमान्य लोगों के माध्यम से संयुक्त रूप से दीप प्रजनन किया गया व यहां पर होली गायन भी किया गया …
डॉ बी सी जोशी के द्वारा मंच संचालन किया गया व मीडिया से रूबरू होते हुए बताया गया की राजा चंद्रवंशी के समय से ही इस होली का आयोजन कुमाऊं में होता रहा है और कुछ समय पूर्व होली में शराब परोसे जाने का प्रचलन शुरू हुआ और माहौल खराब होने लगा इस कारण इस होली की कार्यक्रम को कहीं ना कहीं लुप्त होता नजर आया व फिर पुनः इस होली को जीवित करने के लिए कलश संगीत कला समिति चंपावत द्वारा पुनः प्रयास किया जा रहा है इस होली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करना है और भाईचारा बनाए रखना है..
डॉ बी सी जोशी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post