देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में बढ़ती रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं को लेकर कड़ी चेतावनी दी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि:
- पुलिस गस्त पीक आवर्स, डे-नाइट और मॉर्निंग पेट्रोलिंग बढ़ाए।
- बार और रेस्टोरेंट के क्लोजिंग समय का सख्ती से पालन कराया जाए।
- सप्ताहांत में शहर को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा बनने से रोका जाए।
- लापरवाह अधिकारियों, अवैध बार संचालकों और खुले होमस्टे पर भी निगरानी बढ़ाई जाए।
- किरायेदारों और पीजी निवासियों का सत्यापन अभियान चलाकर हुड़दंगियों की पहचान सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत में अतिरिक्त तैयारियों की आवश्यकता है और अभी से तैयारी शुरू की जाए।
यह कदम देहरादून में सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post