
मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
सीएम धामी ने इस मौके पर करीब 15 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में 25 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से अब योग्य युवाओं को लगातार अवसर मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री का कहना है कि शिक्षा और रोजगार में पारदर्शिता उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संबोधन-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post