मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को स्मरण करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव थे। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का जीवन अनुशासन, देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता की अनुपम मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान व कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post