इसे भी पढ़ें
देहरादून: हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह (उप आबकारी निरीक्षक, मसूरी) और अशोक कुमार (प्रभारी कुठालगेट चौकी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और हुड़दंग, रोड रेज, फायरिंग व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने:
- देहरादून में पुलिस गश्त (डे-नाइट व मॉर्निंग पेट्रोलिंग) बढ़ाने,
- बार व रेस्टोरेंट के समय का सख्ती से पालन,
- अवैध बार और नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई,
- होम स्टे की मैपिंग और निगरानी,
- तथा किरायेदारों/पीजी निवासियों का सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सप्ताहांत में शहर को हुड़दंग का अड्डा बनने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post