देहरादून। नव वर्ष 2026 के आगमन के अवसर पर देहरादून में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश और राज्य की सुरक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों से संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लगातार दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post