देहरादून में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि भाजपा के कई सिटिंग विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस उन्हीं नेताओं को पार्टी में शामिल करेगी जो जीत के मजबूत दावेदार होंगे। वहीं पार्टी हाईकमान ने बिना शर्त सदस्यता देने की बात भी कही है। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उनके भाजपा में कई व्यक्तिगत संबंध हैं और वे जब चाहें, कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल करा सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग के 250 से 300 रिटायर अधिकारी भी उनके संपर्क में बताए जा रहे हैं।
हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। जहां एक ओर कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व विधायक और कई नेता दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post