पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत 7 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप और 103 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 112 स्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाबौ और पौड़ी में अनियमितताओं पर जुर्माना लगाया गया, जबकि श्रीनगर में 9 संदिग्ध गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
Reported By: Arun Sharma










Discussion about this post