देहरादून में मुख्यमंत्री आवास, मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड भाषा संस्थान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” प्रदान किया। साथ ही डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट साहित्यकारों और “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में साहित्यिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की घोषणा की, ताकि लेखकों को आधुनिक सुविधाएं मिलें और उत्तराखंड की साहित्यिक धरोहर देश-विदेश तक पहुंच सके।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post