जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों पर कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 162 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता K K Mishra ने करते हुए अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पारिवारिक उत्पीड़न, जमीन विवाद और नौकरी के नाम पर ठगी जैसे कई मामले सामने आए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों और पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post