निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुनस्यारी में आउटलेट के नीचे ब्लॉक प्रमुख का कार्यालय बनाए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर इस फैसले को तत्काल रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मर्तोलिया ने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री और पैकेजिंग के लिए 20 लाख रुपये की लागत से आउटलेट का निर्माण कराया गया था, जिसमें नीचे गोदाम और महिलाओं के लिए शौचालय प्रस्तावित था।
उन्होंने कहा कि गोदाम की जगह कार्यालय बनाना महिलाओं के हितों के खिलाफ है और इससे उनके विकास के विजन को नुकसान पहुंचेगा। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post