Monday, October 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा मंच

Crime Patrol by Crime Patrol
October 5, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarakhand
21
VIEWS

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत की झलक प्रस्तुत की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जुएल ओराम का पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों को भी पौधा, भगवान हनुमान की गदा और नीम करौली बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ की घोषणा

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजातीय मामलों के लिए पृथक मंत्रालय का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य थारू, बोक्सा, जौनसारी समेत देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना था।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि दोनों के साझा प्रयासों से खटीमा में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने खटीमा स्थित एकलव्य विद्यालय के विस्तार और सुविधाओं के विकास के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉस्टल का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विद्यालय में 240 बालक और 240 बालिकाओं सहित कुल 480 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता होगी। उन्होंने खटीमा के एकलव्य विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की भी सराहना की।

पिथौरागढ़ में एकलव्य विद्यालय की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रियों से पिथौरागढ़ क्षेत्र में भी एक आवासीय एकलव्य विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें

flagged off

सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी

October 5, 2026
champions

गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

October 5, 2026
Sant Nirankar

23 से 26 अक्टूबर तक होगा संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम, ‘जागृति’ होगी इस वर्ष की थीम

October 5, 2026
cleanliness

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

October 5, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और गौरव का उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही देश-दुनिया के सामने जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी संस्कृति की दिखी झलक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड की जनजातीय विविधता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी सहित विभिन्न जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। इनकी विशिष्ट संस्कृति और परंपराएं उत्तराखंड की पहचान को और समृद्ध करती हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जनजातीय समाज के कल्याण और उनकी पहचान को नई प्राथमिकता मिली है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पीएम-जनमन जैसी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने की बात कही।

आवास और शिक्षा पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय परिवारों को आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। अटल आवास योजना के तहत ऊधम सिंह नगर जिले में 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत इस वर्ष आवास के लिए प्राप्त आवेदनों में करीब 28 प्रतिशत आवेदन जनजातीय समाज के परिवारों के हैं। वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रथम चरण में 824 और द्वितीय चरण में 101 आवासों का निर्माण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बाजपुर में 100 बेड के बालक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। थारू राजकीय इंटर कॉलेज के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण का काम भी किया जा रहा है।

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले युवाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने खटीमा के अंजनिया गांव निवासी बीएसएफ जवान मोहन सिंह राणा और चारूबेटा की बेटी टीला सेन को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी उपलब्धि से थारू समाज के साथ ही पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जनजातीय समाज को रोजगार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जनजातीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, विपणन को बढ़ावा देने तथा रिवॉल्विंग फंड और निवेश सहायता के माध्यम से समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

12 राज्यों के कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत और कला की प्रस्तुतियां दीं।

कलाकारों की रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और लोक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। तीन दिवसीय रंगोत्सव के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की जनजातीय संस्कृतियां एक मंच पर नजर आईं।

कार्यक्रम के अंत में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ का समापन, जवानों ने साझा किए युद्ध कौशल और अनुभव

Next Post

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Next Post
cleanliness

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Sant Nirankar

23 से 26 अक्टूबर तक होगा संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम, ‘जागृति’ होगी इस वर्ष की थीम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

बनबसा में शारदा नहर व हेड वर्क्स के विकास को लेकर बड़ी बैठक

7 months ago
protests

देहरादून में CPM का ट्रंप के 50% टैरिफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

1 year ago
Protest

रायवाला: विदेशी कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में प्रदर्शन

1 year ago
Inspection

पौड़ी बस अड्डे का निरीक्षण, गंदगी पर भड़कीं डीएम; ‘अमृत कक्ष’ का भी किया शुभारंभ

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी
  • गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
  • 23 से 26 अक्टूबर तक होगा संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम, ‘जागृति’ होगी इस वर्ष की थीम

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

flagged off

सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी

October 5, 2026
champions

गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

October 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol