देहरादून में डीएवी महाविद्यालय में सत्र भर खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्रीड़ा महासचिव डॉ. जसविंदर सिंह ने अपने दिवंगत पूर्वजों की स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर छात्रा कुं. खुशी सिंह को शूटिंग में विश्वविद्यालय स्तर पर कैप्टन रहते हुए चैंपियन ट्रॉफी जीतने और ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह सावंत को एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण के लिए सम्मान मिला, जबकि एनसीसी कैडेट कुं. कंचन को विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
सभी चयनित छात्र-छात्राओं को कैश प्राइज, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, क्रीड़ा महासचिव डॉ. जसविंदर सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post