देहरादून में यूजीसी क़ानून को वापस लेने की मांग और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में करणी सेना ने डीएम कार्यालय व एसपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। कोटद्वार में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दीपक नामक युवक के बीच हुए विवाद को लेकर हिंदू संगठनों में रोष देखा गया।
क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव शुभम सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि दीपक की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि दीपक ने माफी नहीं मांगी तो करणी सेना सात दिनों के भीतर कोटद्वार जाकर माफी मंगवाएगी, साथ ही कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post