देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने मूल निवास भू कानून के मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए “मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ” का गठन किया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने आंदोलन से जुड़े युवा नेता लूशुन टोडरिया को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को अब आक्रामक रूप से जनता के बीच ले जाएगी और प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। यूकेडी ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों को देखते हुए इस लड़ाई को राजनीतिक स्तर पर मजबूती से लड़ा जाएगा।
टोडरिया ने कहा कि जल्द ही प्रकोष्ठ का विस्तार कर पूरे राज्य में लोगों को भू कानून और मूल निवास के मुद्दे पर संगठित किया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post