उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में यूकाडा द्वारा एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तराखंड की गौरवशाली 25 वर्ष की यात्रा को समर्पित रहा।
शाम होते ही देहरादून का आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लगभग 300 ड्रोनों ने एक साथ उड़ान भरते हुए उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को अद्भुत अंदाज़ में प्रस्तुत किया।
सबसे पहले आकाश में “उत्तराखंड 25 वर्ष” की आकृति दिखाई गई, जिसके बाद चारधाम- केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों की शानदार झलक ड्रोन लाइट्स के जरिए उकेरी गई।
लोगों ने इस नज़ारे को देखकर उत्साह और गर्व से भरे जयकारे लगाए। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर था जब ड्रोन तकनीक के माध्यम से आकाश में राज्य की पहचान और संस्कृति को इस तरह शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया।
संजय सिंह टोलिया, ACEO यूकाडा
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post