राजधानी देहरादून मे गैस एजेंसीयो द्वारा लोगों के घरों मे गैस की आपूर्ति की जाती है लेकिन कई बार जिला पूर्ति विभाग को अवैध गैस रिफ़्लिंग की शिकायते मिलती रहती है राजधानी मे ऐसे कई मामले जिला पूर्ति विभाग के संज्ञान मे भी आते है जिनपर लगातार कारवाही भी की जाती है अब अवैध रिफ़्लिंग को रोकने के लिए पूर्ति विभाग जल्द ही अभियान चलाने जा रहा है
जिला पूर्ति अधिकारी के. के. अग्रवाल ने कहा की जहाँ पर भी अवैध गैस रिफ़्लिंग की शिकायते मिलती है वहां कारवाही की जाती है अब एक बार फिर विभाग अवैध गैस रिफ़्लिंग को रोकने के लिए वृहद स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा की यदि किसी के भी संज्ञान मे ऐसे मामले आते है तो तत्काल पूर्ति विभाग को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों पर कठोर कारवाही की जा सके।
के. के. अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post