देहरादून में होली के पावन अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) के जवानों के साथ होली खेली और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही जवानों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
मंत्री जोशी ने सैन्य क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर तैनात जवानों को भी मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिससे देशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी पाते हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताना और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का दायित्व है।
मंत्री ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और समरसता का पर्व है, जो समाज को एकजुट रखने का संदेश देता है। उन्होंने भारतीय सेना के सभी जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद मंत्री गणेश जोशी तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय में आयोजित होली उत्सव में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने स्वयंसेवकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post