देहरादून के सहसपुर विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत रामपुर, भाऊवाला में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने की, जबकि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया। विभिन्न विभागों की योजनाओं से 567 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। कृषि विभाग ने 80 प्रतिशत अनुदान पर स्वर्णा जैविक बासमती संगठन को 4 लाख रुपये के कृषि यंत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 274 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं। साथ ही आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड, पेंशन स्वीकृति सहित कई सेवाएं मौके पर ही प्रदान की
सहदेव पुंडीर, विधायक सहसपुर विधानसभा
के के मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(वि. रा) देहरादून
पूनम, लाभार्थी
शक्ति प्रसाद पैन्यूली, लाभार्थी
कुसुम, लाभार्थी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post