नवरात्र और ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए हैं__देहरादून पुलिस ने आगामी त्यौहारों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है_एसएसपी देहरादून ने सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है_
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को 3 सुपर जोन, 6 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है_उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी है और भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी__देहरादून पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें।
प्रमेन्द्र डोबाल, एसएसपी देहरादून।
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post