देहरादून में 14वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 में लगातार दूसरी बार विजेता बनी देहरादून पुलिस की टीम ने पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। प्रतियोगिता 16 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में आयोजित हुई, जिसमें 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में देहरादून पुलिस टीम ने हरिद्वार को 85 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। आरक्षी महेन्द्र सिंह नेगी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। एसएसपी दून ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।












Discussion about this post