देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ पटेल नगर अंकित कंडारी ने बताया कि अंबाला निवासी ललित मोहन जी की बेटी तन्वी, जो यहाँ एमएस की पढ़ाई कर रही थी, रात से ही लापता थी। काफी खोजबीन के बाद उसकी कार काली माता मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में मिली, जहाँ शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में ‘अबेटमेंट ऑफ सुसाइड’ के तहत एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि परिजनों ने विभाग की एचओडी (HOD) पर मानसिक दबाव और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनास्थल से मिली दवाइयों और कैनुला को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कॉलेज प्रशासन और संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
अंकित कंडारी, सीओ सदर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post