
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में आयोजित 10वें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य एक्सपो कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर नायर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और आयुष का वास्तविक केंद्र है, जहां दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयुर्वेद को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है और कोरोना काल में इस विधा ने स्वास्थ्य संरक्षण में अहम भूमिका निभाई। सम्मेलन में आयोजित प्रोसिडिंग के विमोचन को उन्होंने राज्य और देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post