Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल के दिन बहुरेंगे, DM ने 25 जनवरी से चेनेलाइजेशन शुरू करने के दिए निर्देश

Krishna Kumar by Krishna Kumar
January 8, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल के दिन बहुरेंगे, DM ने 25 जनवरी से चेनेलाइजेशन शुरू करने के दिए निर्देश
3
VIEWS

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को आपदा प्रभावित गांव धराली और हर्षिल क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि धराली और हर्षिल क्षेत्र में नदियों के चेनेलाइजेशन (Channelization) का कार्य इसी माह के अंत तक हर हाल में शुरू कर दिया जाए।

25 जनवरी से शुरू होगा चेनेलाइजेशन का काम

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता (EE) सिंचाई ने बताया कि चेनेलाइजेशन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि 25 जनवरी तक धरातल पर काम शुरू हो जाना चाहिए। साथ ही, धराली खीरगंगा और हर्षिल तेलगाड़ जैसे बड़े बाढ़ सुरक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए IIT पटना से समन्वय स्थापित कर डिजाइन फाइनल करने और रिपोर्ट भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए।

क्षतिग्रस्त झूला पुल और सड़कों पर एक्शन

जिलाधिकारी ने धराली और मुखबा गांव को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण क्षतिग्रस्त झूला पुल की DPR (Detailed Project Report) एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, हर्षिल में जीएमवीएन (GMVN) और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउसों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
Morcha

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

August 2, 2026
experts

देश के पहले लेखक गांव में जुटे आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोध व नवाचार पर राष्ट्रीय विमर्श

August 2, 2026

आजीविका संवर्धन: 67 परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के साथ-साथ उनके रोजगार पर भी जोर दिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • प्रभावित लोगों के उत्पादों की बिक्री के लिए कियोस्क (Kiosks) तैयार किए जाएं।

  • 67 परिवारों के स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि देने हेतु REAP परियोजना प्रबंधक को जल्द कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

शहर में जलभराव की समस्या का होगा समाधान

क्षेत्रीय भ्रमण के अलावा जिलाधिकारी ने नगर पालिका उत्तरकाशी के वार्ड संख्या 3, 8 और 9 में होने वाले जलभराव की समस्या पर भी बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी: इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, ईई लोनिवि रजनीश सैनी और ईओ शालिनी चित्राण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

उत्तराखंड: कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व अधिकारियों की ‘फौज’, वन विभाग से लेकर बैंक तक के दिग्गजों ने थामा दामन

Next Post

अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

Next Post
अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज: विशाल त्यागी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज: विशाल त्यागी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kartar Ashram

ज्ञान करतार आश्रम में धूमधाम से मनी फूलों की होली

5 months ago
Chief Secretary

यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

10 months ago
sports university

उत्तराखंड: हल्द्वानी में बन रही पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, नए आयाम गढ़ने की तैयारी

11 months ago
Almora

Almora में विवादित बयान पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का विरोध

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि
  • एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण
  • चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol