उत्तराखंड में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस पहल जारी है। इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया है। देहरादून में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महिला सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूड़ासमा ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियां में बच्चों को जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शैक्षिक उन्नयन में उपलब्धि हासिल की है उन्हें सम्मानित भी किया गया।
रेखा चूड़ासमा, कार्यकारिणी सदस्य विद्या भारती अखिल भारतीय
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post