राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से आज लोकभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डीजीपी ने चारधाम यात्रा और प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने अर्धकुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में रियल टाइम मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने के लिए एआई और आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशभर में चल रहे सत्यापन अभियान को और तेज व प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।
कुंभ क्षेत्र में एडवांस कंट्रोल रूम की स्थापना, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post