बागेश्वर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 सितंबर को कपकोट तहसील के कनलगड़ घाटी के ग्राम पंचायात पौसारी में आई भीषण आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी पात्र व्यक्ति को राहत व सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित परिवारों की त्वरित मदद सुनिश्चित की जाए और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय सरकार का पहला दायित्व जनता की सुरक्षा और जीवनयापन सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा पीड़ितों को मुआवजा और आवश्यक सहायता पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और प्रभावितों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा और रहने की उचित व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी स्थिति में आपदा प्रभावित परिवारों को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड












Discussion about this post