देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीतलहर के दृष्टिगत लालपुल स्थित नगर निगम के रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रैनबसेरों में शौचालय, पेयजल, प्रकाश, बिस्तर एवं साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 15 से 19 निराश्रित लोग रैनबसेरा में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। उन्होंने निराश्रितों को सुरक्षित ठहराने तथा शहर के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नमामी बंसल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post