
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अग्नि वीर योजना का कर्नल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा विरोध किया गया और सैन्य बहुल उत्तराखंड में अग्नि वीर योजना समाप्त करने की मांग के साथ ही पुरानी व्यवस्था को लागू करने और बेरोजगार युवाओं के रोजगार के अधिकार और भर्ती घोटाले पर रोक लगाने की मांग की गई एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राम रतन नेगी ने कहा कि अग्नि वीर योजना से देश की सुरक्षा को भी बहुत बड़ा खतरा है और युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है
अग्नि वीर योजना के तहत युवाओं को 4 साल नौकरी के बाद हटा दिया जाएगा और उन्हें पूर्व सैनिकों की श्रेणी में भी नहीं माना जाएगा ऐसे में उत्तराखंड राज्य से सैनिक बनने और फौज में जाने का सपना लिए बैठे बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूरे प्रदेश में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अग्नि वीर योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है..
करनल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By; Praveen Bhardwaj













Discussion about this post