उत्तरांचल प्रेस क्लब की अंतर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों के बाद दून कैपिटल, दून सुपर जाइंट, दून डेयरडेविल और दून सुपरकिंग ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि दून किंग राइडर और दून ब्लास्टर बाहर हो गए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबलों में दून किंग राइडर ने दून सुपर जाइंट्स को 49 रन से हराया, जबकि दून डेयरडेविल ने दून ब्लास्टर्स को 5 विकेट से मात दी। मैचों में सुनील कुमार और ठाकुर नेगी मैन ऑफ द मैच रहे।
अब 28 मार्च को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जिनकी विजेता टीमें 30 मार्च को फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और मुकाबलों का रोमांच चरम पर है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post