राजधानी देहरादून में दून हॉस्पिटल के सामने हुई फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी को टीमवर्क और निरंतर निगरानी का परिणाम बताया।
पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग घटना पैसों के लेन-देने और एक महिला पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हुए विवाद से जुड़ी थी। घटना के दिन काव्यांश धामा के पक्ष से जुड़े कुछ युवकों ने एक युवक, दीशांत राणा, पर हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे।
इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही पाँच अभियुक्त — रोहन आर्य, विशाल तोमर, सोहेल खान, शानू और जावेद — को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मस्दुरमाइंड नृपेंद्र धामा पहले से फरार चल रहा था।
पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थीं। मुखबिर की सूचना पर 28 अक्टूबर को अभियुक्त को आईटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। धामा राजस्थान के बागपत जिले के ग्राम खेकड़ा का निवासी बताया गया है और वर्तमान में देहरादून में गोविंद विहार, सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास रह रहा था।
एसएसपी देहरादून ने कहा है कि “अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post