डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊँ मंडल के एक दिवसीय दौरे के दौरान डायट भीमताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की शैक्षिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान मंत्री ने भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी व बागेश्वर के विद्यालयों का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया और नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। इसके बाद हल्द्वानी में आयोजित ‘देवभूमि शिक्षा सम्मान’ समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।
Reported ByL Shiv Narayan












Discussion about this post