श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा नदी में एक डंपर फस गया। जिसमें दो लोग फंसे हुए थे। बताया जा रहा है कि उक्त डंपर खनन सामग्री लेने के लिए नदी में उतरा था, तभी अचानक जीवीके जल विद्युत परियोजना द्वारा पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया व नदी पार कर रहा डंपर नदी के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने राहत बचाव कार्य चलाया। जिसके बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया…
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post