देहरादून में नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त की अगुवाई में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घंटाघर से एस्लेहॉल, कनक चौक, पंत रोड और चकराता रोड पर सड़कों व फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 6 अवैध ठेलियां, 4 काउंटर और 11 बिलबोर्ड हटाए गए।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 दुकानदारों के ₹16,500 के चालान किए गए, जबकि अवैध पार्किंग व यातायात बाधित करने वाले 75 वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई हुई। नगर आयुक्त ने घंटाघर से राजपुर रोड तक पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की सख्त चेतावनी दी।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post