श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं और शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने व्यवस्थाओं में लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पाबों, खिर्सू, थलीसैण और वीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डॉ. रावत ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही क्षेत्र में क्लस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने, आपदा मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और विद्यालयों के उच्चीकरण प्रस्ताव महानिदेशालय को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी और मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post