मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। मंत्री जोशी ने बताया कि लंबे समय से लंबित अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 3 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत चंद्रोटी के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। अनारवाला–मालसी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विद्युत पोल स्थानांतरित किए गए थे, जिससे कार्य लंबित था।
मंत्री जोशी ने कहा कि स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए मार्ग पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है और इसके लिए वे मुख्यमंत्री धामी के आभारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैच निर्माण का कार्य लगातार जारी है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post